CRIME NEWS: भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS: दुर्ग। भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे एरिया में एक 32 वर्षीय युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और फरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि भिलाई नगर निगम मुख्यालय भवन के पीछे सुनसान एरिया में एक युवक की लाश पड़ी है।

पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जब सिनाख्त करवाई गई तो लोगों ने बताया कि उस युवक को सुपेला सब्जी मंडी में देखा गया है। सुपेला सब्जी मंडी के व्यापारियों से जब पहचान कराई गई तो उन्होंने उसकी पहचान महेन्द्र पाटिल निवासी राम नगर भिलाई के रूप में की। व्यापारियों ने बताया कि महेंद्र सुपेला सब्जी मंडी में ही हमाली का काम करता था। वो तीन भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। व्यापारियों ने बताया कि वो काफी नशा करता थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related