CRIME IN RAIPUR : दिवाली पर बड़ा बवाल, आपसी विवाद में भीड़ ने किया हमला, घर में लगाई आग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME IN RAIPUR: Big ruckus on Diwali, mob attacked due to mutual dispute, set fire to the house

रायपुर। रायपुर में दिवाली पर बड़ा बवाल हुआ है। राजधानी के सकरी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के सकरी गांव में आपसी विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। आपसी विवाद के चलते भीड़ ने 2 परिवारों पर जानलेवा हमला कर दिया।

पूरा मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस दौरान असामाजिक तत्वों की भीड़ ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और सामान में तोड़फोड़ भी की। इधर, पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्वों की भीड़ ने एक घर में आग भी लगा दी।

घटना के वक्त घर में बच्चों और बुजुर्ग समेत 10 से ज्यादा लोग मौजूद थे। घर वालों ने किसी तरह से भागकर जान बचायी। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और सामान में तोड़फोड़ की गयी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related