CRIME BREAKING : बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी, थाने में की गोलीबारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME BREAKING: BJP MLA’s hooliganism, firing in police station

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया.

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे। तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर गोलियां चला दीं। घटना में महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा, किसी बात को लेकर महेश गायकवाड और गणपत गायकवाड के बीच अनबन हो गई और वे शिकायत करने थाने आ गए। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई और गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड और उसके लोगों पर गोली चला दी। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की जांच चल रही है।

आरोपी विधायक का बड़ा दावा –

एक न्यूज चैनल से फोन पर बात करते हुए गणेश गायकवाड़ ने कहा कि घटना पर कोर्ट जो भी फैसला करेगा वह उन्हें स्वीकार होगा. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख के शासन में अपराध बढ़ गए हैं. गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ ‘विश्वासघात’ करेंगे.

बीजेपी विधायक ने कहा, “एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया और वह बीजेपी के साथ भी वैसा ही धोखा करने जा रहे हैं. एकनाथ शिंदे ने मुझसे भी लाखों रुपये हड़पे हैं. इस घटना के संबंध में अदालत जो भी फैसला करेगी, मुझे स्वीकार होगा.”

3 गिरफ्तार और 3 की तलाश जारी –

जानकारी मिली है कि हिल लाइन पुलिस स्टेशन ने फायरिंग के इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुल 6 राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस ने फायरिंग मामले में बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हिल लाइन पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया और बाकी 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आईपीसी आईओ धारा 307,120 बी, 143,147, 148, 149, 109, 323, 504 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

मामले में ये हैं आरोपी –

गणपत कालू गायकवाड़, विधायक (गिरफ्तार)
हर्षल नाना काणे निवासी (गिरफ्तार)
संदीप अनंत सरवणकर (गिरफ्तार)
वैभव गायकवाड़
नागेश बडेकर
विकी गनोत्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related