CG TRANSFER LIST : Major reshuffle in CGHB, charges of 3 Additional Commissioners changed….
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंडल ने तीन अपर आयुक्तों के प्रभार बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश 7 अगस्त को जारी हुआ और तत्काल प्रभाव से लागू है।

एच.के. जोशी को मुख्यालय नवा रायपुर के साथ प्रक्षेत्र-दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अजीत सिंह पटेल को प्रक्षेत्र-बिलासपुर के साथ प्रक्षेत्र-नवा रायपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
वहीं एस.के. भगत को प्रक्षेत्र-रायपुर के साथ प्रक्षेत्र-जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
BHARATPUR PANCHAYAT TAX : 1200 रुपए सालाना टैक्स, TS सिंहदेव ने “X” पोस्ट पर दागे सवाल
मंडल के मुताबिक, ये पदस्थापनाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। प्रशासनिक सुविधा और कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए यह बदलाव किया गया है।
