COVID-19 : कोरोना के JN.1 के बाद अब मिला एक और नया स्ट्रेन, विदेश से आए यात्रियों में मिले लक्षण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COVID-19 : नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों के साथ भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत के कई राज्यों में कोरोना का JN.1 वेरिएंट पाया गया। इस बढ़ते खतरे के बीच अब नया वेरिएंट NB1.8.1 अमेरिका में सामने आया है। अमेरिका में इस वेरिएंट के कई केस सामने आए हैं।

चीनी सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क सिटी क्षेत्र और वर्जीनिया के एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों में ये मामले पाए गए। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कार्यक्रम के माध्यम से COVID-19 के NB1.8.1 संस्करण से जुड़े मामलों का पता चला।

कई देशों से सामने आए मामले

ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा (GISAID) पर सामने आए डेटा के अनुसार, ज्यादातर मामले जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, चीन और अन्य देशों से आए यात्रियों से आ रहे हैं। इन मामलों को तब पतला चला जब 22 अप्रैल से 12 मई के बीच इनका टेस्ट किया गया था।

इन अमेरिकी राज्यों में सामने आए केस

इसके अलावा, सीबीएस रिपोर्ट के मुताबिक, NB.1.8.1 वेरिएंट के मामले ओहियो, रोड आइलैंड और हवाई सहित अन्य अमेरिकी राज्यों में भी रिपोर्ट किए गए हैं। ये मामले कथित तौर पर हवाई अड्डे के मामलों से अलग हैं।

स्टडी से पता चला है कि NB.1.8.1 JN.1 वेरिएंट के समूह का हिस्सा है, अन्य वेरिएंट की तुलना में ये अधिक आसानी से फैल सकता है। हालांकि, इससे किसी गंभीर बीमारी के फैलने की कोई संभावना नहीं है।

क्या भारत में भी मिले केस?

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, चीनी सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, चीन में कोविड-19 एनबी.1.8.1 के रिपोर्ट किए गए मामलों की जानकारी है और वह अंतरराष्ट्रीय लोगों के साथ नियमित संपर्क में है। फिलहाल भारत में इस स्ट्रेन का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...