Volkswagen Golf GTI launch: लॉन्‍च हुई Volkswagen Golf GTI, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Volkswagen Golf GTI launch: नई दिल्‍ली। जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर Volkswagen Golf GTI को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया है। किस तरह के फीचर्स और इंजन के साथ इसे ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Volkswagen Golf GTI

फॉक्‍सवैगन की ओर से प्रीमियम कार के तौर पर गोल्‍फ जीटीआई को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार के लिए पहले ही बुकिंग शुरू की गई थी और बुकिंग शुरू होने के कुछ दिनों में ही इसके पहले लॉट के बुकिंग हो गई थी।

कैसे हैं फीचर्स

Volkswagen Golf GTI में कई बेहतरीन फीचर्स (Volkswagen Golf GTI feature) को ऑफर किया गया है। इसमें 12.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, सात स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम, वायरलेस चार्जर, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट, जीटीआई बैजिंग, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 45 लीटर की क्षमता के पेट्रोल टैंक को दिया जा रहा है।

कितनी होगी सुरक्षित

इसमें सात एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ब्रेक असिस्‍ट, इलेक्‍ट्रॉनिक फ्रंट डिफरेंशियल लॉक, एडेप्‍टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्‍ट, फ्रंट असिस्‍ट, रियर व्‍यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

कितने रंगों का मिलेगा विकल्‍प

फॉक्‍सवैगन की ओर से गोल्‍फ जीटीआई को चार रंगों के विकल्‍प में ऑफर किया है। इसमें Kings Red Metallic, Oryx White Pearl, Moonstone Grey और Grenadilla Black Metallic शामिल हैं।

कितना दमदार इंजन

Volkswagen Golf GTI में दो लीटर की क्षमता के टीएसआई इंजन मिल रहा है। इस इंजन से कार को 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड हासिल करने में सिर्फ 5.9 सेकेंड का समय लगता है। दो लीटर के इंजन से कार को 265 हॉर्स पावर और 370 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें 7स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन मिलता है।

कितनी है कीमत

Volkswagen Golf GTI की एक्‍स शोरूम कीमत 53 लाख रुपये (Volkswagen Golf GTI price India) रखी गई है। यह कीमत इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है, जिसमें बाद में बदलाव किया जा सकता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related