खैरागढ़ उप चुनाव की मतगणना कल : राजनांदगांव के एक गोदाम में तय होगा नया विधायक, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार को होनी है। इसके लिए राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गाेदाम को मतदगणना केंद्र बनाया गया है। इसी गोदाम में वोटों की गिनती के बाद निर्वाचन आयोग नये विधायक के नाम की घोषणा करेगा।

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतगणना की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती से लेकर सुरक्षा चौकसी तक को परखा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया, मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। उसके बाद EVM में पड़े वोटों को गिना जाना है। बताया गया, मतगणना स्थल पर 14 टेबल लगाए हैं। यह गणना 21 चरणों में होगी। सभी वोटों की गिनती तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। अनुमान लगाया जा रहा है, दोपहर बाद तक मतगणना के परिणाम सामने आ जाएंगे। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया, मतगणना स्थल पर मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर कम्प्यूटर, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन और फैक्स आदि की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है। बताया जा रहा है, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब 200 जवानों को तैनात किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले है।

इन 10 उम्मीदवारों का होना है फैसला

यशोदा वर्मा – कांग्रेस

कोमल जंघेल – भाजपा

नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी

अरुणा बनाफर – निर्दलीय

साधुराम धुर्वे – निर्दलीय

नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय

विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी

ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

चुनाव में 1.65 लाख लोगों ने डाला है वोट

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें कुल 2 लाख 11 हजार 516 को वोट डालना था। लेकिन 78.39% लोग ही मतदान के लिए पहुंचे। यानी एक लाख 65 हजार 807 लोगों ने ही इस चुनाव में वोट डाला था। 2018 और 2013 के आम चुनाव में यहां 84% से अधिक मतदान हुआ था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related