Councilor Anjali Jitendra Golcha met Police Commissioner Sanjeev Shukla regarding the traffic system.
रायपुर। नगर निगम रायपुर वार्ड क्र. 59 मोरेश्वर राव गदरे की पार्षद अंजली जितेन्द्र गोलछा ने पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात कर पचपेड़ी नाका से एमएमआई हॉस्पिटल तक अव्यस्थित यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित करने ज्ञापन सौंपा।
पचपेड़ी नाका से एमएमआई हॉस्पिटल मोड एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल मोड तक अत्यधिक ट्रैफिक हो जाने के कारण अक्सर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे आम नागरिक के साथ हॉस्पिटल में इलाज के लिए जाने वाले मरीज भी जाम में फंस जाते है, जिससे परेशानी का सामना निरन्तर करना पड़ता है।
वाहन पार्किंग के कारण अक्सर वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। खासकर रामकृष्ण हॉस्पिटल के सामने से लेकर संजीवनी हॉस्पिटल तक रोड के आजु बाजू अवैध पार्किंग बन गई है जिससे आसपास के रहवासी परेशान है ।
इनको आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, इन सब विषयों पर विस्तार से कमिश्नर से सार्थक चर्चा हुई एवं जल्द से जल्द यातायात एवं अवैध पार्किंग के ऊपर कार्रवाई का आश्वासन मिला।
प्रतिनिधि मंडल में वार्ड 55 के पार्षद विनय प्रताप ध्रुव, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव एवं समाज सेवी अंकित वाग शामिल थे।
