CG ACB RAID : 10 हजार की घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACB Raid: Tehsildar’s reader arrested while accepting a bribe of ₹10,000!

 

CG ACB RAID : छत्तीसगढ़ के फरसगांव तहसील कार्यालय में  ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने ACB से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज (जोड़ने) करने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है।

शिकायतकर्ता पूर्व में आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार रुपये और 20 हजार रुपये, कुल 35 हजार रुपये दे चुका था ।

शिकायत मिलने पर ACB ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

मंगलवार को जब आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठी ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद ACB ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मौके पर रिश्वत की राशि जब्त की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related