प्रथम और द्वितीय डोज़ मिलाकर छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ के पार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना से बचाव हेतु कुल चार करोड़ 4 लाख 4 हजार 333 टीके लगाए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 18 लाख 11 हजार 092 टीके प्रथम डोज के रूप में, एक करोड़ 80 लाख 97 हजार 282 द्वितीय डोज के रूप में और चार लाख 95 हजार 959 टीके प्रीकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 87 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 51 प्रतिशत किशोरों को इसका दोनों टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 1 लाख 78 हजार 760 बच्चों को भी दोनों टीका लगाया जा चुका है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 70 लाख 82 हजार 851 नागरिकों और 15 वर्ष से 18 वर्ष के आठ लाख 35 हजार 671 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related