CONTROVERSIAL STATEMENT : L&T चेयरमैन का विवादित बयान, ’90 घंटे काम करो, रविवार को भी ऑफिस आओ’, दीपिका पादुकोण ने लगाई फटकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONTROVERSIAL STATEMENT: L&T Chairman’s controversial statement, ‘Work 90 hours, come to office even on Sunday’, Deepika Padukone rebuked.

सोशल मीडिया पर इस समय दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन का बयान छाया हुआ है। रविवार को भी ऑफिस में काम करने की सलाह वाला उनका बयान वायरल हो गया है और इस पर अब काफी विवाद हो रहा है। इसी के साथ वर्क लाइफ बैलेंस का मुद्दा एक बार फिर गर्म हो गया है और लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। दरअसल सुब्रह्मण्यन ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह दी थी। वे इस मामले में इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति से भी आगे निकल गए, जो हफ्ते में 70 घंटे काम की वकालत कर विवादों में आ गए थे।

इंटरनल मीटिंग में कही यह बात –

दरअसल लार्सन एंड टुब्रो की एक इंटरनल मीटिंग की वीडियो रेडिट पर शेयर हुई है। इसी में सुब्रह्मण्यन का विवादित बयान भी शामिल है। इसमें वे अपने कर्मचारियों से कहते दिख रहे हैं कि अगर संभव हुआ तो कंपनी आपसे रविवार को भी काम करवाएगी। एलएंडटी के चेयरमैन अपने कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर रहे थे। इसी दौरन उन्होंने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह दे दी। मीटिंग में उनसे पूछा गया कि अरबों डॉलर वाली यह कंपनी शनिवार को भी क्यों अपने कर्मचारियों को बुलाती है। इस पर सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘मुझे खेद है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं। अगर मैं आपसे रविवार को भी काम करवा पाऊं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। क्योंकि मैं रविवार को काम करता हूं।’

अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहारोगे? –

सुब्रह्मण्यन ने इसके बाद अपने कर्मचारियों से पूछा कि आप घर पर अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘घर पर बैठकर आप क्या करते हैं? अपनी पत्नी को आप कितनी देर तक निहार सकते हैं। आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक निहार सकती है? ऑफिस जाओ और काम शुरू करो’

सोशल मीडिया पर बन रहे मीम –

फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सुब्रह्मण्यन के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने लिखा, ‘टॉप पॉजिशंस पर बैठे लोगों के ऐसे बयान चौंकाने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने #mentalhealthmatters भी लिखा।’ सोशल मीडिया पर यूजर्स सुब्रह्मण्यन के इस बयान से भारी असहमति व्यक्त कर रहे हैं। कई मीम्स भी बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारत में कमजोर लेबल लॉ के चलते ही सुबह्मण्यन जैसे लोग ऐसे बयान दे पाते हैं। यह शर्मनाक है।’

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related