कांग्रेस की धान खरीदी केंद्र चलो अभियान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- केन्द्रों में अव्यवस्था और बारदानों की कमी से किसान परेशान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खरोरा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत कांग्रेस नेता खरीदी केंद्रों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था, बारदानों की कमी तथा टोकन के लिये सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों तथा मीलरों द्वारा धान का उठाव नहीं करने के कारण किसान परेशान है।

उन्होंने आगे कहा कि, सरकार धान खरीदी सुचारू रूप से चलाने का झूठा दावा कर रही है। सरकार किसानों को तथा समस्या उठाने वालों को धमकाने के बजाय कमियां दुरूस्त करें। धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था और सरकार द्वारा जारी फरमान के कारण किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। सरकार दावा कर रही है कि, सभी किसानों का पूरा धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदा जायेगा। लेकिन जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है। सरकार द्वारा घोषित लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होना असंभव है।

उन्होंने आगे कहा कि, समितियों में बारदाने की कमी है। सरकार ने कहा है कि, 50 प्रतिशत नये 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है। टोकन काटने के बाद भी किसान अपना धान बेच नहीं पा रहे है। क्योंकि टोकन कटने की तारीख से 3 से 7 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। साथ ही सोसाइटियों ने 15 दिसंबर तक टोकन काटने के बाद टोकन काटना बंद कर दिया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि, सोसाइटियों को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। ऐसे में एक किसान का शेष धान के लिये उसको आगामी दिनों की तारीख दी जा रही है। सरकार भले ही घोषणा कर रही है पूरा धान खरीदेंगे, लेकिन जिस रफ्तार से खरीदी हो रही उससे किसान चिंतित है। यही स्थिति रही तो किसानों को अपना धान बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, किसान निर्धारित समय तक अपना धान नहीं बेच पाएंगे।

ये नेता रहे मौजूद

पूर्व खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी अपनी बातें रखी। इस अवसर पर अलोक चंद्रकांर, अश्वनी वर्मा, बलराम नशीने, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गिलहरे, भावेश बघेल, सौरभ मिश्रा, कपिल नशीने, पन्ना देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related