अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली व एक दिन का उपवास रखेेंगे कांग्रेसजन

Date:

 राहुल गांधी के साथ जो व्यवहार हुआ वह लोकतंत्र का गला दबाना है – कुमारी सैलजा
00 जय भारत सत्याग्रह की निगरानी समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। जय भारत सत्याग्रह के निगरानी समिति की बैठक में एआईसीसी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो व्यवहार हुआ वह लोकतंत्र का गला दबाना है, इसके विरोध में कांग्रेसजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली व एक दिन का उपवास रखेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगिड, प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, समन्वयक गुरूमुख सिंह होरा, सदस्यगण राजेन्द्र तिवारी, सुमित्रा धृतलहरे, सुशील आनंद शुक्ला, अजय साहू, कंट्रोल रूम समन्वयक महेन्द्र छाबड़ा, सलाम रिजवी उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि एआईसीसी ने एक महिने का भारत सत्याग्रह कार्यक्रम दिया है। हमे उसका प्रदेश में क्रियान्वित करना है। एआईसीस के महासचिव एवं प्रभारी प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम एआईसीसी ने दिया इसकी निगरानी के लिये अनुभवी लोगो की समिति बनी है। आपके पार्टी के कार्यक्रमो का लंबा अनुभव है। इस निगरानी समिति के माध्यम से पूरे प्रदेश में जो कार्यक्रम होने है उनको बारीकी से देखना है तथा सारे कार्यक्रमों को करवाना है। कही पर कोई कमी आये तो उसको उसी समय पूरा करना है। कही पर कोई व्यक्ति काम नही कर रहा तो उसकी जिम्मेदारी पर नये व्यक्ति को जिम्मेदारी देना भी आपकी जवाबदारी है। हमारा मकसद सफल कार्यक्रम करना है। हर जगह, हर क्षेत्र, ब्लाक, जिला में काम हो यह सुनिश्चित करना है। सभी जिलो, ब्लाको के जिम्मेदार पदाधिकारियो की सूची आपके पास होनी चाहिये। अभी हमारे पास जय भारत सत्याग्रह का एक महिने का कार्यक्रम है। हमे उसे संपादित करना है। राहुल गांधी के साथ जो व्यवहार हुआ वह लोकतंत्र का गला दबाना है।

भारत सत्याग्रह के तहत राहुल गांधी के साथ किये गये आलोकतांत्रिक व्यवहार, मोदी सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ पत्रकारवार्ता और मशाल शांति मार्च निकालना। नुक्कड़ सभायें गांव कस्बे में होना चाहिये। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सभी नुक्कड़ सभा में जुड़े।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार। सोशल कैंपेन भी होना चाहिये। डरो मत कंसर्ट। हर निगम में करना है। लोकतंत्र बचाओं दौड़। 14 अप्रैल संविधान बचाओं दिवस मनाया जायेगा। ब्लाक स्तरीय पत्रकारवार्ता, पोस्टकार्ड अभियान, नुक्कड़ सभा, सोशल मीडिया कैंपेन, जय भारत सत्याग्रह फेस 2 में संभागीय जिला सम्मेलन। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली, एक दिन का उपवास सभी जिले में गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर सभी पदाधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति। कंट्रोल रूम सभी स्थानों की जानकारी एकत्रित करें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related