BILASPUR NEWS : Together even after death! A unique initiative in Bilaspur
बिलासपुर. बिलासपुर में एक ऐसी पहल सामने आई है, जो इंसानियत की असली तस्वीर दिखाती है। फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (FORDE) ने स्व. इंजीनियर सुरेंद्र सिंह टुटेजा की याद में बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के लोगों को अंतिम समय में भटकना नहीं पड़ेगा।
FORDE की जिला समिति 22 अप्रैल को “शव वाहन और डीप फ्रीजर” गुरुद्वारा ट्रस्ट को सौंपने जा रही है। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि यह सुविधा जरूरतमंदों को मुफ्त दी जाएगी।
खास बात ये है कि यह सिर्फ एक लोकार्पण नहीं, बल्कि समाज के लिए एक मजबूत सहारा बनने की कोशिश है। दुख की घड़ी में परिवारों को जो सबसे बड़ी परेशानी होती है, उसे कम करने के लिए यह पहल की गई है।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर से लेकर कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे, लेकिन असली फोकस उस सोच पर है, जो कहती है इंसानियत सबसे ऊपर है।

