कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर किया विवादित टिप्पणी, कहा- मोटा खिलाड़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने रोहित को ‘मोटा खिलाड़ी’ कहा है। शमा मोहम्मद ने कहा कि एक खिलाड़ी को तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। वहीं, उन्होंने रोहित की कप्तानी को ‘बेअसर’ बताया है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना यह पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। रोहित शर्मा के फैंस ने कांग्रेस प्रवक्ता की क्लास लगा दी।

भाजपा ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

इतना ही नहीं भाजपा ने भी कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय राजनीति में विफल होने के बाद राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे।”

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा,”रोहित शर्मा की कैप्टेंसी पर वे सवाल उठा रहे हैं जो राहुल गांधी की कैप्टेंसी में 90 चुनाव हारे हैं। जिनकी कैप्टेंसी में उनको दिल्ली में छह बार डक मिला है। अपने डक को संभालो। अपने कैप्टन को संभालो।”

रोहित शर्मा के फैंस ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस ने कांग्रेस प्रवक्ता की क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा, “इस बात से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जब भारतीय टीम और उसके कप्तान को फैंस के सपोर्ट की जरूरत है तब एक पार्टी की नेता इस तरह की बॉडी शेमिंग करती हैं।”

एक अन्य यूजर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा,”आप अपने बॉस को देख लीजिए, जो राजनीति के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है और चुनाव हारने का इतिहास बना रहे हैं। रोहित शर्मा ने हमें गौरवान्वित किया है, करते रहेंगे और करते रहेंगे।”

बताते चलें कि शमा मोहम्मद के बयान से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,”शमा मोहम्मद द्वारा क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी पर की गई टिप्पणियां, पार्टी के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।”
पवन खेड़ा े आगे लिखा,”उन्हें (शमा मोहम्मद) एक्स से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया है और भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कम आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है।”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related