कांग्रेस नेता व सुपरवाइजर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, गंदा काम करने के लिए बना रहे थे दबाव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई। कांग्रेस नेता व सुपरवाइजर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। निगम की महिला सफाई कर्मियों ने जामुल थाना में इस संबंध में शिकायत की है और बताया है कि आरोपित उस पर गंदा काम करने के लिए दबाव बना रहे थे।

उनकी बात न मानने पर आरोपित उसे किसी दूसरे जोन में स्थानांतरित करने या काम से निकालने की धमकी भी दे रहे थे। इसकी शिकायत पर जामुल पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित बहने वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर की रहने वाली हैं और वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड में सफाई का काम करती हैं। दोनों पीड़िताओं ने पुलिस को जानकारी दी कि सफाई सुपरवाइजर गणेश और कांग्रेस नेता राबिन सिंह उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते हैं। उन्हें अश्लील तरीके से छूते हैं।दो महीने से लगातार उनकी प्रताड़ना सहकर वे लोग काम करते रहे और जब आरोपितों ने उन्हें किसी और जोन में स्थानांतरित करने और काम से निकालने की धमकी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने की प्राथमिकी: पीड़ित महिलाओं ने अपने आवेदन में ये भी बताया है कि आरोपितों की बात न मानने पर उन्होंने सफाई के जोन मधु और साहिल से बोलकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित सुपरवाइजर गणेश और राबिन सिंह के खिलाफ छेड़खानी की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related