कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आज नामांकन दाखिल करेंगी,सीएम बघेल रहेंगे मौजूद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कांग्रेस आज राजनांदगांव में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। यह शक्ति प्रदर्शन खैरागढ़ उप चुनाव के नामांकन रैली की शक्ल में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद नामांकन रैली में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित कई मंत्री, पदाधिकारी और नेता इस रैली में शामिल होंगे।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की नामांकन रैली बुधवार दोपहर राजनांदगांव के बाबा फतेह सिंह हॉल से रवाना होगी। मुख्य मार्ग से होते हुए यह जुलूस जिला पंचायत भवन पहुंचेगा। यहां नामांकन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव के होटल राज इंपीरियल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे।
इसमें स्थानीय नेताओं को चुनाव संबंधी लक्ष्य दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री इस बैठक के बाद रायपुर वापस लौटेंगे। कांग्रेस ने मंगलवार को ही खैरागढ़ उप चुनाव के लिए ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वर्मा राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य हैं। वे जनपद पंचायत की सदस्य और ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related