COGRESS PRESIDENT ELECTION : शशि थरूर ने प्रतिनिधि के जरिये नामांकन पत्र मंगवाया, अब होगा गहलोत से कॉम्पिटिशन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COGRESS PRESIDENT ELECTION: Shashi Tharoor called for nomination papers through a representative, now there will be competition from Gehlot

नई दिल्ली। जहां एक ओर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलहाल अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबले के आसार हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने के पहले दिन आज पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक प्रतिनिधि के जरिये नामांकन पत्र मंगवाया और वह इसे 30 सितंबर को दाखिल कर सकते हैं। अब इसकी प्रबल संभावना नजर आ रही है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हो सकता है।

30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं थरूर –

थरूर के प्रतिनिधि और ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के पदाधिकारी अलीम जावेरी ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से नामांकन पत्र लिया। कुछ दिनों पहले ही थरूर ने मिस्त्री से मिलकर नामांकन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। सूत्रों का कहना है कि थरूर 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

30 सितंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख –

नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हुई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे और मुख्यमंत्री पद से उनके हटने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व यह फैसला करेगा कि इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा। गहलोत ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की थी। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने उनसे दो टूक कहा है कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा।

19 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे –

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related