CM Sai on Yoga Day: Hundreds, including CM Sai, practiced yoga!
CM SAI ON YOGA DAY: अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योगाभ्यास किया।
इस दौरान उनके साथ मंत्रियों सहित सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार “मोदी की गारंटी” लोगों के विश्वास का प्रतीक बनी है, उसी प्रकार योग भी स्वस्थ जीवन की गारंटी देता है।
उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में राज्य स्तरीय योग दिवस आयोजन होना पूरे सरगुजा संभाग के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ, अनुशासित और सजग बनाने के उद्देश्य से योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। जो लोग किसी कारणवश अब तक योग को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बना सके हैं, वे आज से ही इसकी शुरुआत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और आरोग्य का प्रभावी माध्यम है। योग आज भारत की वैश्विक पहचान बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि प्रत्येक परिवार की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बने।
उन्होंने कहा कि योग आत्मविश्वास बढ़ाने, फिटनेस बनाए रखने और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मोटापा नियंत्रित करने से लेकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने तक योग एक सरल और प्रभावी माध्यम है।
