CM SAI NITI AAYOG MEETING : “विकसित छत्तीसगढ़” के रोडमैप के साथ नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM SAI NITI AAYOG MEETING : CM Vishnudev Sai reached the NITI Aayog meeting with the roadmap of “Developed Chhattisgarh”

रायपुर/दिल्ली। CM SAI NITI AAYOG MEETING प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की प्राथमिकताओं और विजन को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

नक्सलवाद अब अंत की ओर

CM SAI NITI AAYOG MEETING मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दे रही है। उनका मानना है कि अब राज्य में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है, और इसकी वजह सरकार की दोहरे मोर्चे की रणनीति-सुरक्षा और विकास-है। उन्होंने बताया कि बस्तर सहित पूरे राज्य के समावेशी विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

औद्योगिक नीति और निवेश पर रहेगा फोकस

CM SAI NITI AAYOG MEETING मुख्यमंत्री ने बताया कि वह राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं को लेकर भी बैठक में विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे राज्य औद्योगिक विकास में अग्रणी बन सके।

नीति आयोग के समक्ष रखा जाएगा विकास का खाका

CM SAI NITI AAYOG MEETING सीएम साय ने कहा कि नीति आयोग की इस अहम बैठक में वे छत्तीसगढ़ की भावी विकास योजनाएं, प्राथमिकताएं और राज्य का दृष्टिकोण आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related