CG PRE MONSOON RAIN ALERT : छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी

Date:

CG PRE MONSOON RAIN ALERT : Pre-monsoon knocks in Chhattisgarh, yellow alert for rain issued across the state

रायपुर। CG PRE MONSOON RAIN ALERT छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर और दुर्ग में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक आ गई है।

गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

CG PRE MONSOON RAIN ALERT प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर खुले क्षेत्रों और खेतों में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

बस्तर में भारी बारिश की संभावना

CG PRE MONSOON RAIN ALERT बस्तर संभाग में आने वाले कुछ दिनों में 80 से 90 मिमी तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। जिला प्रशासन को इससे निपटने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

CG PRE MONSOON RAIN ALERT राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को रायगढ़ में सबसे अधिक तापमान 35.1°C और दुर्ग व जगदलपुर में सबसे कम तापमान 22.6°C रिकॉर्ड किया गया।

CG PRE MONSOON RAIN ALERT रायपुर में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ हो रही बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। भीषण गर्मी से परेशान लोग इस बारिश को राहत की पहली फुहार मान रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related