CM Sai News: मुख्यमंत्री ने स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की अपील

Date:

CM Sai News: Chief Minister Launches State-Level Campaign by Conducting Self-Calculation; Appeals to Citizens

CM Sai News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विष्णु देव साय ने  जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया और पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि  छत्तीसगढ़ में आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा।

30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों, उनकी स्थिति, उपयोग तथा बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार व्यवस्था से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस महाअभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने और सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related