CG Police Suspension : वायरल हुआ AUDIO, SI को SP ने किया सस्पेंड

Date:

CG Police Suspension: Audio Goes Viral; SP Suspends SI

CG Police Suspension : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर एक पुलिस प्रकरण को दबाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है।

सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग ऑडियो क्लिप वायरल हुई है गए, जिनमें  रिश्वत से जुड़ी बातचीत सुनाई दे रही है।

पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

वायरल पहले ऑडियो में एक व्यक्ति उप निरीक्षक से बातचीत करते हुए आरोप लगाता है कि उससे 10 हजार रुपये लिए गए, लेकिन इसके बावजूद कोई मदद नहीं की गई और उसे जेल जाना पड़ा।

ऑडियो में कथित तौर पर उप निरीक्षक यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि उन्हें पैसा नहीं मिला, बल्कि “पूरा पैसा DSP ने लिया है” और वही पूरे मामले को देख रहे थे।

दूसरे वायरल ऑडियो में प्रार्थी की पत्नी 10 हजार रुपये वापस मिलने को लेकर सवाल करती है, जिस पर उप निरीक्षक जवाब देते हुए कहता है की DSP से मिलें, पैसा वहीं है और वापस दिलवा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गौठान में शराब भट्टी! कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

  रायपुर। रायपुर से बड़ी सियासी खबर सामने आई है।...

CG BREAKING : कांग्रेस में पद खत्म, बगावत शुरू

CG BREAKING: Posts abolished in Congress, rebellion begins रायपुर। छत्तीसगढ़...