CG TEACHER VACANCY : 2292 सहायक शिक्षक पदों का विज्ञापन जारी, परीक्षा तारीख भी फिक्स

Date:

CG TEACHER VACANCY : Advertisement for 2292 assistant teacher posts released, exam date also fixed

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के ऐलान के बाद अब 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इनमें 795 पद ई-संवर्ग और 1497 पद टी-संवर्ग स्कूलों के लिए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, पूरी भर्ती प्रक्रिया Chhattisgarh Professional Examination Board यानी व्यापम के जरिए होगी। उम्मीदवारों को योग्यता, उम्र सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी।

सबसे अहम बात ये है कि भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख भी सामने आ गई है 11 अक्टूबर 2026। यानी तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास अच्छा समय है।

इसके अलावा आने वाले समय में शिक्षक और व्याख्याता के पदों पर भी अलग से भर्ती निकाली जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related