कार्यक्रम के दौरान माइक बंद होने पर सीएम गहलोत को आया गुस्सा, फेंका माइक

Date:

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर में एक कार्यक्रम के दौरान दो बार माइक बंद होने के बाद आपा खो बैठे और जिला कलेक्टर पर डिवाइस फेंक दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम बाड़मेर में सर्किट हाउस में महिलाओं के लिए एक सरकारी योजना के संबंध में महिलाओं से बातचीत कर रहे थे।

बाद में जिलाधिकारी ने फेंका हुआ माइक उठाया। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन से खुश नहीं थे। गहलोत बाड़मेर के दो दिवसीय दौरे पर थे।

सीएम गहलोत जनसभा को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस गए और एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई। महिलाओं ने सीएम को उड़ान योजना के लाभ बताए। चर्चा के दौरान राज्यमंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब के प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, पद्मराम मेघवाल उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related