सीएम भूपेश बघेल आज NMDC के अफसरों की लेंगे बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। साथ ही 11 दिनों तक चलने वाली फागुन मड़ई के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मड़ई में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय देवी-देवताओं को विदाई देंगे। जिसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में NMDC के अफसरों की बैठक लेंगे। CM के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई का आयोजन किया गया है। इसमें बस्तर संभाग समेत पड़ोसी राज्यों से करीब 700 से ज्यादा क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल हुए हैं। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रंग-भंग कार्यक्रम और देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मड़ई का सामापन होता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक CM 12:55 बजे पुलिस लाइन कारली हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर यहां से कार के जरिए वे सीधे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन करने के बाद करीब 2 बजे वे देवी-देवताओं की विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद 2:50 से 3:50 तक वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन में अफसरों की बैठक लेंगे। जिसके बाद वे रायपुर लौट जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREAKING : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त!

  रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे...

DELIMITATION BILL : परिसीमन बिल को मिला नया साथी!

DELIMITATION BILL : Delimitation Bill gets a new partner! रायपुर।...