छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, अंधड़ के साथ वर्षा के आसार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वर्षा के भी आसार है।

मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। भले ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है, लेकिन उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के प्रभाव से इन दिनों उमस में बढ़ोतरी हो गई है।सोमवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्लयूएस बिलासपुर व एडब्ल्यूएस सारंगढ़ में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह से ही गर्मी का प्रभाव शुरू हो गया है।धूप जलने लगी है, जो दोपहर होते-होते और बढ़ जाती है। साथ ही उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने उमस में लगातार बढ़ोतरी कर दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म व शुष्क हवाओं के कारण अभी उमस और बढ़ेगी। 25 मई से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा।

मालूम हो कि इस वर्ष मानसून अपनी निर्धारित तिथि से चार दिन विलंब से आ रहा है। 13 जून को जगदलपुर में, 16 जून को रायपुर में और 21 जून को अंबिकापुर के साथ प्रदेश भर में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related