Chingrapargar Waterfall: मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल रहे लोग, चिंगरापगार वाटरफॉल में ‘बाहुबली’ की तरह पेड़ की जटा पर युवक का स्टंट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chingrapargar Waterfall: गरियाबंद. लगातार हो रही बारिश से चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ गई है, लेकिन यहां आने वाले लोग मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा रविवार को देखने को मिला, जहां एक युवक पेड़ की जटा पर लटककर नीचे वाटफॉल में उतरता नजर आया. नीचे चट्टानों पर फिसलन होने के कारण यह हरकत बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी. सिर्फ उस युवक ही नहीं, बल्कि आसपास मौजूद अन्य लोगों के लिए भी यह जोखिम भरा था. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

लोगों की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना से चिंगरापगार वाटरफॉल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा पार सवाल खड़े कर दिए हैं. मौके पर न तो कोई सुरक्षा कर्मी तैनात था और न ही पुलिस या प्रशासन की मौजूदगी दिखाई दी .

पुलिसकर्मियों पर होगा एक्शन : एसपी
वायरल वीडियो को लेकर एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि चिंगरापगार वाटरफॉल में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाईं गई है. उसके बाद भी अगर इस तरह का वीडियो सामने आ रहा है तो निश्चित ही उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related