CG RAJYOTSAV 2026 : तीन दिन का जश्न, आसमान में सारंग टीम का रोमांच!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAJYOTSAV 2026 : Three days of celebration, Sarang team’s adventure in the sky!

रायपुर। छत्तीसगढ़ का 26वां स्थापना दिवस इस बार तीन दिवसीय राज्योत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले आयोजन में प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी। इस साल राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे, जबकि 3 नवंबर को समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। 2 नवंबर को राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी राज्योत्सव मनाया जाएगा।

इस बार आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण 2 नवंबर को सुबह 11 बजे नवा रायपुर के सेंध लेक में होने वाला भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का एयर शो रहेगा। पांच स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। टीम में महिला पायलट भी शामिल होंगी।

तीनों दिन शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। स्थानीय कलाकारों के बाद राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय कलाकार मंच संभालेंगे। 1 नवंबर को पलक मुच्छल, 2 नवंबर को स्वस्ति मेहुल और 3 नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य प्रस्तुति देंगे।

राज्योत्सव में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनियां, पारंपरिक शिल्पग्राम और छत्तीसगढ़ की लोककला भी देखने को मिलेगी। आयोजन के दौरान 40 राज्य स्तरीय अलंकरण और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related