AZAM KHAN CUSTODY : जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने लिया हिरासत में!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AZAM KHAN CUSTODY : ED takes Azam Khan into custody as soon as he comes out of jail!

रायपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी खबर है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई के कुछ ही देर बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन जेल के गेट पर पहुंची ED की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। टीम के साथ CRPF के जवान भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, ED ने इस मामले में 14 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया था। अब आजम खान को रविवार सुबह 10 बजे गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

दरअसल, आजम खान और अब्दुल्ला आजम ने ड्युअल पैन कार्ड मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। दोनों ने सजा पर रोक, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत की मांग की थी।

15 अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बाद में जस्टिस समित गोपाल की बेंच ने दोनों की जमानत मंजूर करते हुए सजा निलंबित कर दी। हालांकि दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी गई।

अब ED की हिरासत के बाद आजम खान की अगली कानूनी कार्रवाई गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में होगी। रविवार की पेशी और अब्दुल्ला आजम की रिहाई पर सबकी नजर रहेगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related