बांदा: पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग बच्चों से सेक्स करते हुए वीडियो बनाकर बेचने वाले आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई है। जिलाधिकारी को पत्र जारी कर केंद्र और राज्य सरकारें दोनों को मिलकर पीड़ित 34 बच्चों को 10-10 लाख रुपये की धनराशि देने के आदेश दिए हैं।
31 अक्टूबर 2020 को इस मामले में FIR करवाई गई थी, जिसमें यौन शोषण के वीडियो थे, जो 47 देशों में भेजे जाते थे। सीबीआई की जांच में ये ऐसे 2 लाख से ज्यादा वीडियो मिले।
आरोपी रामभवन के घर से भी करीब 8 लाख से रुपये बरामद हुए थे, वह भी बच्चों को ही दिया जाएगा। चित्रकूट के सिंचाई विभाग के निलंबित जेई आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती चित्रकूट में एक किराए के कमरे में रहते थे। आरोपी करीब 10 साल से लगातार ये कृत्य कर रहा था, इसमें उसकी पत्नी भी उसका साथ देती थी।
सीबीआई की जांच में यह भी बात सामने निकल कर आई थी कि मूलरूप से बांदा के नरैनी इलाके के रहने वाले आरोपी दंपती ने चित्रकूट में ये घिनौना अपराध करते थे। ये लोग डार्क वेब के जरिए पोर्न साइटों में वीडियो और फोटो अपलोड किया करते थे। आरोप था कि 33 से 34 बच्चे जिनकी उम्र 3 साल से लेकर 18 साल तक थी, उनके साथ यौन शोषण के वीडियो 47 देशों में भेजे गए थे।
