CG BUDGET SESSION : लखमा को बजट सत्र में शर्तिया एंट्री …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BUDGET SESSION : Lakhma gets conditional entry in the budget session…

रायपुर, 21 फरवरी। आबकारी घोटाले में जमानत पर रिहा पूर्व मंत्री और विधायक Kawasi Lakhma अब विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। इस संबंध में उन्होंने आवेदन दिया था और विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh से चर्चा भी की थी।

सूत्रों के मुताबिक स्पीकर ने कवासी लखमा को शर्तों के साथ सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वे ओडिशा में रह रहे हैं।

क्या हैं शर्तें?

सत्र के दौरान मोबाइल फोन जमा करना होगा।

मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगे।

अपने खिलाफ चल रहे केस पर सदन में कुछ भी नहीं बोलेंगे।

विधानसभा सचिवालय ने इस मामले में स्पीकर से अभिमत मांगा था, जिस पर आज अनुमति दे दी गई।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायकों में गिने जाने वाले कवासी लखमा करीब एक साल बाद विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। सियासी हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related