उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री…भूपेश बघेल शामिल होंगे विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में

Date:

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 सितम्बर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन से प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात् 12.15 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.50 बजे से आयोजित विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दोपहर 2.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related