Crime News: IPL सट्टेबाजी पर बड़ा प्रहार, हिमाचल नेटवर्क ध्वस्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Crime News: Major Crackdown on IPL Betting; Himachal Network Dismantled

Crime News: पुलिस ने IPl मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय IPl  क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और 2 बैंक खातों सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

मुख्यतः आरोपी पंजाब, नेपाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े हुए हैं।

आरोपियों द्वारा RUVIBET पैनल आईडी Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर देशभर में सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

जिले की एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह का संचालन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से किया जा रहा था।

भाटापारा पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास एक आरोपी अजय बत्रा को मोबाइल के जरिए सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा और  जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले।

जिसके आधार पर पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे व गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related