मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जशपुर में श्रमिकों को देंगे 27.15 करोड़ की सौगात!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chief Minister Vishnu Deo Sai to Present a Gift Worth ₹27.15 Crore to Workers in Jashpur!

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai 28 मार्च को जशपुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जा रहा है ।

इन योजनाओं में श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा उपकरण, आवास और स्वास्थ्य सहायता जैसे कई अहम पहलुओं को शामिल किया गया है। इससे श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये हैं मुख्य योजनाएं 

  • दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना
  • मिनीमाता महतारी जतन योजना
  • निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना
  • श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना
  • नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
  • नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
  • नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
  • श्रमिक औजार सहायता योजना
  • श्रमिक सियान सहायता योजना
  • सायकल सहायता योजना
  • निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना
  • निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना

राज्य सरकार लगातार श्रमिकों के कल्याण के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है। यह कार्यक्रम भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे हजारों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related