मुख्यमंत्री ने वामन बलिराम राव लाखे को जयंती पर किया नमन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वामन बलिराम लाखे की जंयती पर उनकी छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता और सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करते रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से ही रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। सहकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके प्रयासों का लाभ आज प्रदेश में लाखों किसानों को मिल रहा है। लाखे जी ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका का प्रकाशन कर उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related