खरगोन दंगे में घायल भाई की बहन के विवाह में मुख्यमंत्री ने की सहायता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुसारी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले की निसरपुर निवासी कृतिका शुक्ला को उसके विवाह अवसर पर शुक्रवार को शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही सीएम ने दो लाख रुपए का चेक उपहार स्वरूप भिजवा कर मामा का फर्ज निभाते हुए कन्यादान का फर्ज निभाया।
उल्लेखनीय है कि कृतिका शुक्ला का विवाह 17 अप्रैल 2022 को होना था, लेकिन 10 अप्रैल को खरगोन में दो समुदाय के झगड़े में कृतिका शुक्ला का भाई शिवम् गंभीर घायल हो गया था और उस समय उनका विवाह टाल दिया गया था।

शिवम की हालत बेहद गंभीर थी, पर मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से शिवम का शासन के खर्च पर पूरा इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी। मुख्यमंत्री ने भी वीडियो काल से कई मर्तबा शिवम से चर्चा की थी। तब मुख्यमंत्री ने विवाह में मदद का भरोसा जताया था। खरगोन कलेक्टर श्रीकुमार पुरुषोत्तम बताते हैं कि मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले निर्देश के बाद जि़ला पंचायत खरगोन की सीईओ ज्योति शर्मा को खरगोन प्रशासन की ओर से निसरपुर भेजा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related