- भाजपा की नई कार्यकारिणी को लेकर मुख्यमंत्री का बयान
- भाजपा आर एस एस को बिना विश्वास में लिए ले रही है फैसले
- आर एस एस और भाजपा में दरार बढ़ गई है
- रायपुर में हो रही समन्वय बैठक इसी भाजपा और आर एस एस के बीच बैठक इसी लिए हो रही है
- डी पुरंदेश्वरी को बैठक लेते लेते हटा दिया जाता है 15 राज्यो के प्रभारी बदल दिए जाते है और आर एस एस को बताते तक नही
- इस लिए मोहन भागवत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलब किया है l
रायपुर: सीएम भूपेश बघेल चार दिवसीय रायगढ़ दौरे पर रहेंगे. यहां वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और तुरंत उसका समाधान किया जाएगा. इस दौरान सीएम कई योजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ भी करेंगे. सीएम 12 सितंबर से 15 सितंबर तक रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और आमजनता से भेंट मुलाकात करेंगे. प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान का आगाज इसी साल 4 मई से हुआ था.
