IPL BETTING RACKET : IPL betting network was operating from Himachal, 3 youths from CG turned out to be the master link
रायपुर डेस्क। ऑनलाइन जॉब के नाम पर चल रहे बड़े सट्टा रैकेट में छत्तीसगढ़ के युवाओं की एंट्री सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के परवाणू से ऑपरेट हो रहे इस इंटरस्टेट नेटवर्क में CG के 3 युवक एक्टिव रोल में थे।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बलौदाबाजार पुलिस ने भाटापारा में अजय बत्रा को पकड़ा। वो मोबाइल से सट्टे का हिसाब कर रहा था। उसके फोन की जांच में ऐसा नेटवर्क खुला, जो देशभर में फैला हुआ था।
जांच में सामने आया कि ‘RUVIBET’ पैनल के जरिए IPL मैच में सट्टा खिलाया जा रहा था। और इसमें छत्तीसगढ़ के युवा भी सिर्फ जुड़े नहीं थे, बल्कि नेटवर्क को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहे थे।
ये लोग इंस्टाग्राम पर “वर्क फ्रॉम होम” जॉब का लालच देकर युवाओं को जोड़ते थे, फिर उन्हें सट्टा खेलने में लगा देते थे। यानी जॉब के नाम पर सीधा सट्टा गैंग में एंट्री।
पुलिस जब हिमाचल के परवाणू पहुंची तो किराए के मकान में रेड मारी। वहां आरोपी लैपटॉप और मोबाइल से लाइव सट्टा ऑपरेट करते मिले।
रेड में 7 लैपटॉप, 48 मोबाइल, 2 आईपैड, 30 से ज्यादा बैंक अकाउंट डिटेल और 9 एटीएम कार्ड जब्त हुए। करीब 50 लाख के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं।
कुल 16 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के 3 युवक भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में लाखों लोगों को इस जाल में फंसाने की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की फंडिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।

