छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग से परिचित कराने सात दिवसीय प्रशिक्षण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 से 30 अप्रैल तक
0-अष्टांग योग के साथ तनाव प्रबंधन भी सीखेंगे प्रशिक्षणार्थी
रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को योग से परिचित कराने तथा योग के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24 से 30 अप्रैल तक सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग में शामिल होने प्रतिभागियों का प्रशिक्षण ‘योग भवन’ वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बी.आई.पी रोड रायपुर में होगा। इस योग प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 महिला एवं पुरूष प्रतिभागी सम्मिलित होगें।

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 24 अप्रैल को योग के परिचय एवं महत्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अष्टांग योग और योग दर्शन पर योग विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 25 अप्रैल को अष्टांग योग (नियम), वैश्विक परिदृष्य में योग, षठकर्म का सैद्धांतिक विवेचन, प्रज्ञायोग के साथ शारीरिक और मानसिक भावनात्मक ऊर्जा परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा। 26 अप्रैल को हास्य योग, अष्टांग योग (आसन), प्राकृतिक चिकित्सा, किशोरी बालिकाओं के लिए योग पर व्याख्यान होगा।
प्रशिक्षण शिविर में 27 अप्रैल को प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग (प्राणायाम), अध्यात्मिक सशक्तीकरण, आपातकाल में एक्यूप्रेेशर द्वारा विभिन्न लोगों का इलाज, सूर्य नमस्कार एवं महत्व, योग एवं मूल्य शिक्षा के बारे में बताया जाएगा। 28 अप्रैल को विषय-विशेषज्ञ अष्टांग योग (प्रत्याहार, धारणा), योग एवं तनाव प्रबंधन, मद्यपान एवं नशीले पदार्थों से बचाव के साथ योग एवं मूल्य शिक्षा के बारे में बताएंगे। 29 अप्रैल को प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग (ध्यान, समाधि), प्रसव के दौरान योग की भूमिका, अष्टांग योग में जीवन जीने की कला, ईसा योग के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण के अंतिम दिन 30 अप्रैल को रोगों और तनाव प्रबंधन पर योग का प्रभाव, गर्भवती महिला हेतु विशेष योगाभ्यास के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रेरक वीडियो प्रदर्शन भी किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related