CHHATTISGARH : Government issues major order on Saturday holiday, 9 engineers transferred
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार की छुट्टी के दिन अचानक जारी हुए एक सरकारी आदेश ने नगरीय प्रशासन विभाग में हलचल मचा दी। विभाग ने निकायों के 2 ईई समेत कुल 9 इंजीनियरों के तबादले कर दिए हैं। आदेश जारी होते ही विभागीय गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

इनमें सुनील दुबे को ईई रिसाली निगम के साथ-साथ प्रभारी एसई, जेडी कार्यालय दुर्ग का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि 7 दिनों के भीतर नया कार्यभार संभाल लें। छुट्टी के दिन निकला यह ट्रांसफर आदेश अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

