CG ROAD ACCIDENTS : दो हादसे, 3 की मौत, टक्कर मारकर भागे चालक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROAD ACCIDENTS : Two accidents, 3 dead, driver hits and runs away

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। रायपुर के खरोरा में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों ने जान गंवा दी, जबकि बिलासपुर में स्कूटी की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

खरोरा में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत

पहली घटना खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली गांव के पास हुई। कार में सवार कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को लक्ष्मीनारायण अस्पताल, दौंदेकला में भर्ती कराया गया है। मृतक कमलेश वर्मा सिलतरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

दूसरी घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में नूतन चौक के पास हुई। शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे 65 वर्षीय धांधू कुर्मी सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोप है कि स्कूटी सवार दोनों युवक घायल बुजुर्ग को छोड़कर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी और सवारों की पहचान करने में जुटी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SAI STATEMENT : CJP के प्रदर्शन पर साय का बड़ा बयान

SAI STATEMENT : Sai's big statement on CJP's protest रायपुर।...

RAIPUR: आकाशवाणी के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का हुआ निधन! 

RAIPUR: Akashvani Deputy Director Vikalp Shukla passes away!   रायपुर। भारतीय...