CHHATTISGARH RAIN ALERT : Monsoon arrives! It will rain for four days.
रायपुर। तेज गर्मी से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 29 जून से प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल हैं और जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो सकता है।
PUNE MURDER CASE : किले से मौत का सीन रीक्रिएट
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं बारिश दर्ज की गई है। अब 29 जून से इसका असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
बारिश बढ़ने के साथ तापमान में भी राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रविवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखें, क्योंकि कई इलाकों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
