CHHATTISGARH: Order issued to close schools due to heavy rain!
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर तेज बहाव के कारण दुर्घटनाओं की खबरें भी सामने आ रही हैं।
ऐसे हालात में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) धमतरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए विकासखंड नगरी के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 29 जुलाई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश के चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
