DONALD TRUMP: Trump imposes a ban on China!
DONALD TRUMP: अमेरिका में इंसानों जैसे दिखने वाले (ह्यूमनॉइड) और चार पैरों पर चलने वाले रोबोट को दूसरे देशों से आयत करने पर बैन लगा दिया गया है.
अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने इन रोबोट को उन चीजों की लिस्ट में शामिल कर दिया है, जिन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की वजह से बाहर देश से मंगाने (आयात करने) पर रोक रहेगी.
चीन और अमेरिका इस समय रोबोटिक्स और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में बढ़त हासिल करने की प्रतिस्पर्धा में हैं.
अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफ़सीसी) ने पावर इन्वर्टर के आयात पर भी रोक लगा दी है. इन्वर्टर का इस्तेमाल डेटा सेंटर और सोलर पैनलों में होता है.
एफ़सीसी का कहना है कि ये उपकरण अमेरिकी अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं.
एफ़सीसी के अध्यक्ष ब्रेंडन कार ने कहा कि एजेंसी ‘अमेरिका की महत्वपूर्ण सप्लाई चेन को सुरक्षित करने’ के लिए अपनी ज़िम्मेदारी निभा रही है.
एफ़सीसी ने इन रोबोटों और इन्वर्टरों को अपनी ‘कवर्ड लिस्ट’ में शामिल कर लिया है.
इस सूची में उन वस्तुओं और सेवाओं को रखा जाता है जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित ख़तरा माना जाता है.
अभी तक चीन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है.
