CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Electricity rates hiked in Chhattisgarh…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। अब 1 जुलाई 2026 से बिजली का बिल बढ़कर आएगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ को मंजूरी दे दी है।

CG NEWS: आत्मसमर्पित संतानहीन नक्सली दंपतियों को बच्चा पैदा कराएगी विष्णुदेव साय सरकार! 

बिजली कंपनी ने 24% तक दर बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने औसतन सिर्फ 6.23% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट और कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी तय की गई है।

PM MODI ON US-IRAN DEAL: अमेरिका-ईरान डील का PM मोदी ने किया स्वागत! 

हालांकि किसानों को थोड़ी राहत भी दी गई है। कृषि पंपों पर मिलने वाली छूट 30% से बढ़ाकर 40% कर दी गई है। वहीं प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को 1% छूट मिलती रहेगी और महिला स्व-सहायता समूहों को ऊर्जा शुल्क में 10% की राहत जारी रहेगी।

आयोग ने बिजली कंपनी के 6304 करोड़ रुपये के घाटे के दावे को घटाकर 1662 करोड़ रुपये माना है और कई मदों में लागत कम करते हुए नई दरें तय की हैं।

अब इस फैसले का असर प्रदेश के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर दिखाई देगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related