CG NEWS: Vishnu Deo Sai government to facilitate childbirth for childless surrendered Naxalite couples!
रायपुर : राजधानी रायपुर में “तेरा राज नहीं आएगा रे पुस्तक” का विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में गृह एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि आत्मसमर्पित संतानहीन नक्सली दंपतियों को बच्चा पैदा करने की सुविधा और साधन विष्णुदेव सरकार उपलब्ध कराएंगी।
उन्होंने कहा कि नक्सली वापमंथी नक्सली लीडर बस्तर के युवक-युवतियों की नसंबदी कराते थे, इससे सैकड़ों दंपति और परिवार प्रभावित और चिंतित थे, इनकी चिंताओं को देखते हुए सरकार ने जबरिया नसबंदी प्रभावित लोगों की सहायता की पहल करने जा रही है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तरवासियों के विकास के लिए दीर्घकालीन योजना बनाकर काम किया जा रहा है।
बस्तर का विकास बस्तर के वनोपज और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से ही किया जाएगा। विपक्षी दल खनिज संसाधन बैचने सहित कई गलत बाते फैला रहे हैं। इसका जवाब बोली से देने की तैयारी की जा रही है।
नक्सिलयों का जवाब गोली से देकर बस्तर को शांत किया गया है। अब बस्तर के बारे में गलत नैरेटिव सेट करने वाले के खिलाफ बोली की लड़ाई लड़ी जाएगी। आज इसीलिए कई तथ्यों के साथ ऐतिहासिक दस्तावेज वाली पुस्तक का विमोचन किया गया। आने वाले समय में यह पुस्तक महत्वपूर्ण और पठनीय होगी।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर के एक दर्जन से अधिक कैंपों में आदिवासियों की सहायता उनके विकास के लिए केंद्र खोल दिए है, आगामी दिनों आधा दर्जन और कैंपों में सहायता केन्द्र खोले जाएंगे। इन सहायता केंद्रों में बस्तरवासियों की आर्थिक, सामाजिक विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
गृहमंत्री ने कहा कि ओडि़शा, झारखंड, तेलांगाना, आंध्र के बड़े नक्सली बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह कर अपने कैंपों में शामिल करते थे और बाद में उन्हें शादी करने से रोकते थे और जिन लोगों ने शादी कर लिया उन लोगों की पहले से नसबंदी करा दी जाती थी।
नसबंदी कराने की शर्ते के साथ ही शादी की अनुमति दी जाती थी, साथ में रहने की अनुमति दी जाती थी। इस तरह की पीड़ा से बहुत सारे लोग प्रभावित थे।
अब जिन लोगों की नसबंदी हो गई है, उनकी नसबंदी को खोली जाएगी, जिन दंपतियों के बच्चे नहीं हो रहे हैं उन्हें टेस्ट ट्यूब या अन्य चिकित्सा सुविधा सरकार उपलब्ध कराएंगी।
