RAIPUR OLD AGE HOME: वृद्धाश्रम के 37 वर्ष पूर्ण होने पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह कल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR OLD AGE HOME: Discussion and felicitation ceremony tomorrow to mark the completion of 37 years of the old age home.

 

 

RAIPUR OLD AGE HOME: छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद द्वारा संचालित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम जो की छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम के रूप में 10 सितम्बर 1989 को प्रारम्भ हुआ था। उसकी स्थापना हुए 37 वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम और सनातन संस्कृति रक्षक संस्था के द्वारा 10 सितम्बर 2026 गुरुवार को दोपहर 3 बजे से कुलदीप निगम वृद्धाश्रम परिसर पुलिस थाना के पास हॉट बाजार के पीछे माना कैम्प, रायपुर में बुजुर्गों का सम्मान और हमारी संस्कृति की पहचान विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के संचालन में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले पत्रकारों एवं प्रबुद्ध समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारकापीठ शंकराचार्य आश्रम छत्तीसगढ़ प्रमुख दांडी स्वामी डॉ इंदु भावानंद जी महाराज होंगे एवं विशेष अतिथि  उदय शदाणी जी, पुज्य शदाणी दरबार रायपुर से होंगे।

सनातन संस्कृति रक्षक के संयोजक राहुल सिंह परिहार अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही अन्य वक्ताओं में  मोहन चोपड़ा,  अनिल पुसदकर,  प्रकाश शर्मा, समीर दीवान भी अपने विचार रखेंगे।

यह आयोजन हमारे बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्यों को समर्पित है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS: अब SC वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर! 

CG Congress: Congress now eyes the SC vote bank!     CG...

RAIPUR POLICE TRANSFER: 7 निरीक्षकों का हुआ तबादला!

Raipur Police Transfer: 7 Inspectors Transferred!     RAIPUR POLICE TRANSFER: राजधानी...

CG TRANSFER BREAKING : 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले!

CG TRANSFER BREAKING : 57 Tehsildars-Naib Tehsildars changed! रायपुर। छत्तीसगढ़...