PM Modi on US-Iran Deal: PM Modi welcomes the US-Iran deal!
PM MODI ON US-IRAN DEAL: मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर सहमति बन गई है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि डील पूरी हो चुकी है और अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाई जाएगी
PM मोदी ने इस समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के साथ उम्मीद है कि इलाके में शांति और स्थिरता आएगी।
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का स्वागत करता हूं।
इस तनाव ने विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान खड़ा किया है और कई देशों में जानमाल का नुकसान हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने और नौवहन एवं व्यापार की स्वतंत्रता तय करने में मदद मिलेगी।
हम बाकी मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।

