MUKESH AMBANI IN UTTARAKHAND: Mukesh Ambani visited Kedarnath and Badrinath in just two hours!
MUKESH AMBANI IN UTTARAKHAND: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुकेश अंबानी का हेलिकॉप्टर सुबह लगभग 10 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड पर लैंड हुआ, जहां से करीब 20 मिनट बाद वे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने पहुंचे।
यहां उन्होंने लगभग 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और दोनों धामों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
केदारनाथ में उनका हेलिकॉप्टर सुबह 11 बजकर 15 मिनट के आसपास लैंड हुआ और वे वहां से 10 मिनट के अंदर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक किया और विशेष पूजा-अर्चना की।
